उत्तराखंड

बाजपुर में नायब नाजिर 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

Listen to this News

शिकायतकर्ता ने हल्द्वानी स्थित सतर्कता अधिष्ठान से शिकायत की थी कि उसके खिलाफ सिविल कोर्ट बाजपुर में एनआई एक्ट का मामला लंबित है। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद जब वह राजीनामा दाखिल कराने पहुंचा तो नायब नाजिर ने कथित तौर पर 3,500 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप टीम का गठन किया।

गुरुवार को विजिलेंस की टीम ने योजना के तहत कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते समय नायब नाजिर ओम चौहान को कोर्ट परिसर में ही रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान न्यायालय परिसर में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में विजिलेंस अधिकारियों ने आवश्यक अनुमति संबंधी दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पूरे मामले की जांच जारी है और संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button