उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, कई पदों पर मिलेगा मौका

देहरादून: भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय ने उत्तराखंड में 27 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक अग्निवीर भर्ती कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग श्रेणियों के पदों के लिए भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी।
भर्ती कार्यक्रम के अनुसार 27 जुलाई को सभी जिलों के अभ्यर्थियों के लिए धार्मिक शिक्षक (JCO) और हवलदार एजुकेशन पदों की भर्ती होगी। 28 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट), जबकि 29 जुलाई को सिपाही टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट) और सिपाही फार्मा पदों के लिए भर्ती आयोजित की जाएगी।
इसके बाद 30 जुलाई से 6 अगस्त तक बागेश्वर, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा समेत विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों के लिए चरणबद्ध तरीके से भर्ती कैंप लगाए जाएंगे। निर्धारित तिथियों पर संबंधित जिलों के उम्मीदवारों को भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा।
सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती में शामिल होने से पहले अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, प्रवेश पत्र और निर्धारित पात्रता शर्तों की जांच कर लें। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट और भर्ती कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही मान्य होगी।



