देश
Etah News: गोह देखने छज्जे पर पहुंचीं पांच बच्चियां, अचानक भरभराकर गिरा जर्जर छज्जा; मलबे में दबकर घायल

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक जर्जर मकान का छज्जा अचानक गिरने से पांच बच्चियां घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब बच्चियां घर के पास एक बड़ी गोह (विषखापर) को देखने के लिए छज्जे पर पहुंची थीं। अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया और सभी बच्चियां मलबे में दब गईं।
घटना मिरहची क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर बच्चियों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
गोह देखने के लिए छज्जे पर पहुंची थीं बच्चियां
बताया गया कि बच्चियों ने मकान के आसपास एक बड़ी गोह देखी थी। उसे देखने के लिए वे जर्जर मकान के छज्जे पर पहुंच गईं। इसी दौरान अचानक छज्जा ढह गया और बच्चियां नीचे गिरकर मलबे में दब गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। मलबे में दबे सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया गया।



