उत्तराखंड

स्वतंत्रता दिवस: आईजी भरणे समेत 14 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को मिलेगा मुख्यमंत्री पदक

Listen to this News

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अफसरों और कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं और विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा, जबकि छह को विशिष्ट कार्य के लिए यह सम्मान मिलेगा।

सेवा के आधार पर आठ पुलिसकर्मियों को सम्मान

सेवा के आधार पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में एसटीएफ के आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे, एएसपी रेवाधर मठपाल, डीएसपी भास्कर लाल शाह, डीएसपी त्रिवेंद्र सिंह राणा, डीएसपी मनीष जस्वाल, इंस्पेक्टर गिरीबर सिंह रावत, इंस्पेक्टर मोहम्मद यासीन और प्लाटून कमांडर दिनेश चंद्र शामिल हैं।

विशिष्ट कार्य के लिए छह को मिलेगा पदक

विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में आईजी सुनील कुमार मीणा, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एएसपी शांतनु पराशर और डीएसपी मनोज असवाल शामिल हैं। वहीं एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल और एसआई विनोद कुमार को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा।

154 पुलिसकर्मी और अधिकारी भी होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 154 अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी विभिन्न सम्मान दिए जाएंगे। इनमें 25 को सेवा के आधार पर डीजीपी प्रशस्ति डिस्क सिल्वर और 12 को डीजीपी डिस्क गोल्ड प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा विशिष्ट कार्य के लिए 89 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी सिल्वर डिस्क तथा 12 को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क गोल्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। डीजीपी दीपम सेठ ने सम्मान पाने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button