Blog

दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन; SIR को लेकर भी चर्चा

Listen to this News

देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और संगठन की जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सैलजा और उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पार्टी की ओर से हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसमें 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए हैं।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिवों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा करने पर विचार किया गया। पार्टी संगठन को चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय करने और नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

इसके अलावा बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन दर्ज की जा रही आपत्तियों को लेकर भी कांग्रेस की रणनीति पर मंथन हुआ। पार्टी इस प्रक्रिया से जुड़े मामलों को लेकर आगे की कार्रवाई और संगठन की भूमिका पर विचार कर रही है।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button