उत्तराखंड

एफआरआई में दीक्षांत समारोह, देश को मिले 28 नए राज्य वन सेवा अधिकारी; 12 महिलाएं भी शामिल

Listen to this News

देहरादून: वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के 38वें बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। 2024-2026 बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद देश को 28 नए राज्य वन सेवा अधिकारी मिले हैं। इनमें 12 महिला अधिकारी भी शामिल हैं।

प्रशिक्षण पूरा करने वाले अधिकारियों में छत्तीसगढ़ के चार, कर्नाटक के 17, मध्यप्रदेश के छह और उत्तर प्रदेश का एक अधिकारी शामिल है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को वन प्रबंधन, संरक्षण और संबंधित क्षेत्र में कार्य करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।

दीक्षांत समारोह का आयोजन एफआरआई के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण, नई दिल्ली के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी वीरेंद्र आर. तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अन्य अतिथियों ने भी समारोह में भाग लिया।

समारोह के दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं और वन एवं जैव विविधता संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button