देश

बैतूल: मुलताई हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत; नौ घायल

Listen to this News

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बैतूल-नागपुर हाईवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मुलताई क्षेत्र में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराई।

पुलिस हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान जुटाने के साथ ही दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button