उत्तराखंड

देहरादून: भारत-नेपाल के बीच सीमा सुरक्षा पर व्यापक सहयोग की सहमति, अवैध घुसपैठ रोकने पर जोर

Listen to this News

देहरादून। भारत और नेपाल के बीच सीमा सुरक्षा को लेकर आयोजित दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई। बैठक में दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर व्यापक सहयोग बढ़ाने और सीमा क्षेत्रों में आपराधिक व असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए साझा प्रयास तेज करने पर सहमति जताई।

बैठक में सीमा पर पहले से चल रहे अपराध रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा की गई। दोनों देशों के बीच साझा चेकपोस्ट की उपयोगिता बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा हुई। सीमा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठा।

14वीं ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप मीटिंग

बैठक में 14वीं ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप मीटिंग भी हुई। भारतीय दल का प्रतिनिधित्व गृह मंत्रालय की ज्वाइंट डायरेक्टर पौसुमी बसु ने किया, जबकि नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आनंद काफ्ले ने किया। दोनों पक्षों ने सीमा सुरक्षा से जुड़ी अपनी चिंताओं और प्राथमिकताओं को साझा किया।

सुरक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग

बैठक में सुरक्षा के अलावा ऊर्जा, तकनीकी सहयोग और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। भारत की ओर से नेपाल में ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने तथा नवीकरणीय हरित ऊर्जा में निवेश को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा दोनों देशों ने अपने पारंपरिक धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत करने पर भी सहमति जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button