देश

जयपुर: तेज रफ्तार SUV ने एक ही परिवार के चार लोगों को कुचला, मौके पर मौत; इलाके में पसरा मातम

Listen to this News

जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले के फागी क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार SUV की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद शव करीब 20 फीट दूर जा गिरे।

जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य खेत में काम करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान फागी-चाकसू मार्ग पर एलएनटी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

मृतकों की पहचान सत्यनारायण, मनमौज, अमृता देवी और शिमला देवी के रूप में हुई है। सभी फागी के वार्ड नंबर 12 स्थित कुम्हारों के मोहल्ले के रहने वाले बताए गए हैं। हादसे में बद्री पुत्र सत्यनारायण घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही फागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपजिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button