देश

बाराबंकी: लखनऊ-बहराइच हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में चार की मौत; तीन घायल

Listen to this News

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। धनौरा मोड़ के पास एक कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में अंचल चंचल ढाबे के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। बताया गया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतकों में गोंडा निवासी प्रॉपर्टी डीलर रमेशंकर मौर्य, उनके बहनोई सुधीर कुमार, सुधीर की पत्नी शांति देवी और कार चालक अयान शामिल हैं। परिवार के लोग कानपुर में एक सगाई समारोह में शामिल होकर गोंडा लौट रहे थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button