देश

रक्षाबंधन पर Namo Bharat की खास तैयारी, 27-28 अगस्त को 47 अतिरिक्त फेरे; हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन

Listen to this News

नई दिल्ली: रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए नमो भारत यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की तैयारी की गई है। यात्रियों की संभावित बढ़ी भीड़ को देखते हुए 27 और 28 अगस्त 2026 को नमो भारत कॉरिडोर पर 47 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और कम इंतजार का लाभ मिलेगा।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के अनुसार, इन दोनों दिनों में यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी। निर्धारित व्यवस्था के तहत यात्रियों को करीब हर आठ मिनट में नमो भारत ट्रेन उपलब्ध होगी।

रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और आसपास के शहरों के बीच यात्रा करते हैं। ऐसे में अतिरिक्त फेरों से स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

NCRTC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और भीड़ को देखते हुए पर्याप्त समय लेकर स्टेशन पहुंचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button