उत्तराखंड

देहरादून: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Listen to this News

देहरादून। मोहिनी रोड के पास एक घर में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान पति ने कथित तौर पर धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति रामजी पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर आपा खो दिया और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button