उत्तराखंड

देहरादून: रास्ता पूछने के बहाने युवकों ने रुकवाई कार, पार्टी से लौट रहे परिवार से मारपीट और लूट का आरोप

Listen to this News

देहरादून। शहर में देर रात जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे एक परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कांवली रोड के पास कुछ युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने परिवार की कार रुकवाई और इसके बाद चालक को कार से बाहर खींचकर मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के मुताबिक, कार रुकते ही युवकों ने चालक का कॉलर पकड़ लिया और कार की चाबी छीनने का प्रयास किया। देखते ही देखते करीब 10 से 12 युवक मौके पर पहुंच गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों और महिलाओं के साथ भी कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट की गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर कार में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और तीन मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। हमले में एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है।

पीड़ित के अनुसार, इससे पहले 14 अगस्त को भी कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हुआ था। इस संबंध में आईएसबीटी चौकी में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। अब पीड़ित ने पुलिस से मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की पुष्टि की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button