उत्तराखंड

उत्तराखंड: आठ और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, मरीजों की संख्या 67 पहुंची; 21 मामले सक्रिय

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा एच1एन1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 25 लोगों की जांच में आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। इनमें 21 मरीज अभी सक्रिय हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए संक्रमित मरीजों में से चार को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और चार को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विभाग की ओर से सभी अस्पतालों को जरूरी इंतजाम पूरे रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय किया है। किसी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने पर टीम वहां पहुंचकर स्क्रीनिंग की प्रक्रिया तेज कर रही है। मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री भी जांची जा रही है।

देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पतालों में पर्याप्त जांच किट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग बढ़ते मामलों पर लगातार निगरानी रख रहा है।

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने अधिकारियों को स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए सतर्कता के साथ काम करने और स्थिति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button