उत्तराखंड

देहरादून: कलर बेल्ट समारोह में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राष्ट्रीय युवा खेलों के चैंपियनों का सम्मान

Listen to this News

देहरादून। राजधानी में आयोजित कराटे के कलर बेल्ट सेरेमनी एवं बेल्ट ग्रेडिंग समारोह में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने कराटे की विभिन्न तकनीकों के साथ काता और कुमिते का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

यह समारोह राइजिंग शोतोकान कराटे-डो इंटरनेशनल एवं गुरुकुल मार्शल आर्ट्स एंड योगा अकादमी की ओर से सहस्रधारा रोड स्थित अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, अनुशासन और कराटे की मूलभूत क्षमताओं का परीक्षण किया गया।

खिलाड़ियों ने किया काता और कुमिते का प्रदर्शन

बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में खिलाड़ियों ने विभिन्न कराटे तकनीकों, काता और कुमिते का प्रदर्शन किया। परीक्षा का निरीक्षण रेन्शी डॉ. अमित चमोली और शिहान सुरेंद्र ने किया।

क्योशी अजय गुरूंग ने कहा कि कराटे की शुरुआत मजबूत आधारभूत प्रशिक्षण से होती है। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत और तकनीकी प्रगति को परखने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

बालिका खिलाड़ियों की सराहना

समारोह में विशिष्ट अतिथि पूजा राणा और स्नेहा अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्नेहा अग्रवाल ने विशेष रूप से बालिका खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि लड़कियों का निर्भीक होकर कराटे जैसे मार्शल आर्ट में भाग लेना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

राष्ट्रीय युवा खेलों के चैंपियन सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युवा खेलों के चैंपियनों को भी सम्मानित किया गया। रिद्धि पांडे, महक प्रजापति, सिद्धांत पांडे, केशव चौहान, उज्ज्वल, जिज्ञासा, अन्वी सिंह, वन्या जोशी, सार्थक थापा और अक्षिता गुरंग समेत अन्य खिलाड़ी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button