उत्तराखंड
हरिद्वार पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डाम कोठी में कुंभ मेला कार्यों का करेंगे निरीक्षण

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने डाम कोठी में पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की। मुख्य सचिव हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेला से जुड़े विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
इस दौरान वे मेला क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति, व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाने की संभावना है।
कुंभ मेला को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हैं। मुख्य सचिव के निरीक्षण को तैयारियों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



