देश

सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी रवि लखेरा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Listen to this News

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी और 20 हजार रुपये के इनामी रवि लखेरा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, रवि लखेरा पर अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। सागर के जहरीली शराब नेटवर्क में भी उसकी भूमिका सामने आई थी। इससे पहले मई 2026 में उत्तर प्रदेश के ललितपुर में नकली शराब की फैक्टरी पकड़े जाने के दौरान भी उसका नाम सामने आया था, जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया था।

सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद पुलिस ने अवैध शराब के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस अब रवि लखेरा से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों और जहरीली शराब की सप्लाई से जुड़े कनेक्शन का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button