सीएम धामी के जन्मदिन पर यमुनोत्री धाम में पूजा-अर्चना, पुजारियों ने की दीर्घायु की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर यमुनोत्री धाम मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। मंदिर के रावल श्री पुरुषोत्तम उनियाल समेत अन्य पुजारियों ने पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।
दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री ने मनाया जन्मदिन
मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और उनसे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके बीच समय बिताने से जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है।
पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना की। पीएम मोदी ने कहा कि धामी के अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता से उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।



