उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने की तैयारी, सरकार करेगी एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति

Listen to this News

सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में फिल्म के टिकट पर लिए गए राज्य वस्तु एवं सेवा कर की होगी भरपाई

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने संत नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को प्रोत्साहित करने के लिए टिकट बिक्री पर लिए गए राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) की प्रतिपूर्ति करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी किए हैं।

टिकटों पर एसजीएसटी की होगी प्रतिपूर्ति

सरकार के आदेश के अनुसार, प्रदेश के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में ‘हनुमान अंश’ फिल्म के प्रदर्शन के दौरान टिकट बिक्री पर सीजीएसटी और एसजीएसटी लिया जाता है। अब राज्य सरकार फिल्म को बढ़ावा देने के लिए एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी। इस संबंध में राज्य कर विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने परिवार और मंत्रियों संग देखी थी फिल्म

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में परिवार और मंत्रियों के साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी थी। इस दौरान उन्होंने फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी।

फिल्म प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा की भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि भारत की संत परंपरा समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाती रही है।

नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ में नीब करौरी बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेशों को केंद्र में रखा गया है। फिल्म के माध्यम से भक्ति, मानव सेवा, प्रेम, करुणा और लोक कल्याण जैसे मूल्यों को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button