उत्तराखंड

अग्निवीर भर्ती योजना पर कांग्रेस का विरोध, गोदियाल-प्रतीम-हरक ने की समाप्त करने की मांग

Listen to this News

देहरादून। अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह और पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने योजना पर आपत्ति जताते हुए इसे समाप्त करने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को केवल चार साल की सेवा का अवसर मिलता है। इसके बाद उनके सामने रोजगार और भविष्य को लेकर चुनौती खड़ी हो सकती है।

हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के बड़ी संख्या में परिवार सेना से जुड़े हैं। ऐसे में अग्निवीर योजना का प्रभाव राज्य के युवाओं और सैन्य परिवारों पर पड़ता है। उन्होंने सेना में पहले की तरह स्थायी भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से अग्निवीर योजना पर पुनर्विचार कर युवाओं के हित में स्थायी भर्ती व्यवस्था लागू करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button