देश

यूपी में 36 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 3095 करोड़ रुपये से अधिक होंगे खर्च

Listen to this News

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले 36 सड़क परियोजनाओं के निर्माण के लिए 3095 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। यह मंजूरी व्यय वित्त समिति की 10 और 17 सितंबर को हुई बैठकों में दी गई।

स्वीकृत परियोजनाओं की लागत 25 करोड़ रुपये से लेकर 665 करोड़ रुपये तक है। 200 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं को अब कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग इन परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

10 सितंबर की बैठक में 21 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली। इनमें सीतापुर, मीरजापुर, देवरिया, महाराजगंज, सोनभद्र, बांदा, वाराणसी, चित्रकूट, झांसी, लखनऊ, लखीमपुर खीरी और संभल की परियोजनाएं शामिल हैं।

वहीं, 17 सितंबर की बैठक में गोरखपुर, गोंडा, एटा, सीतापुर, सोनभद्र, देवरिया और वाराणसी की 15 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।

इसके अलावा, बैठक में पशु चिकित्सालयों, फर्रुखाबाद स्थित जिला ग्राम्य विकास संस्थान के भवनों तथा मथुरा और सोनभद्र में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं को भी वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button