उत्तराखंड
हरिद्वार: लिव-इन पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे हमलावर, गोली युवती को लगी

हरिद्वार के मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, कुछ युवक अंश नाम के युवक को निशाना बनाने के इरादे से उसके घर पहुंचे थे। इसी दौरान गोली चलने पर अंश के साथ लिव-इन में रह रही युवती बीच में आ गई और गोली उसके बाजू में लग गई।
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। युवती राजीव नगर की रहने वाली है और खन्नानगर स्थित एक जिम में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है।
पुलिस के मुताबिक, अंश के खिलाफ पहले से कुछ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। सीओ सिटी सिसुपाल सिंह नेगी ने बताया कि झगड़े के दौरान गोली चलने से युवती घायल हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना के कारणों की जांच कर रही है।



