उत्तराखंड

ऋषिकेश: नीम बीच के पास नदी में नहाते समय दिल्ली का 20 वर्षीय युवक लापता, SDRF का सर्च अभियान जारी

Listen to this News

ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र स्थित नीम बीच के पास शनिवार को नदी में नहाते समय दिल्ली निवासी 20 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, आपदा राहत दल, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक की तलाश शुरू की।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी सौरभ शर्मा अपने एक दोस्त के साथ नीम बीच से आगे घूमने गया था। दोनों नदी में नहाने लगे। इसी दौरान सौरभ गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से नदी में संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। हालांकि, नदी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है।

एसडीआरएफ और अन्य बचाव दलों का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है। युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button