उत्तराखंड

उत्तराखंड: राजाजी टाइगर रिजर्व में फुल डे सफारी की तैयारी, हर गेट से दो वाहनों को मिलेगी अनुमति

Listen to this News

राजाजी टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए फुल डे सफारी शुरू करने की तैयारी की जा रही है। रिजर्व प्रबंधन मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ और कान्हा टाइगर रिजर्व की तर्ज पर इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। प्रस्ताव के अनुसार, हर गेट से दो-दो वाहनों को फुल डे सफारी की अनुमति दी जा सकेगी।

फिलहाल राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला, मोतीचूर, चिलावाली और रानीपुर गेट से पर्यटकों को सुबह और शाम दो शिफ्ट में सफारी की सुविधा मिलती है। दोनों शिफ्ट करीब चार-चार घंटे की होती हैं। प्रस्तावित फुल डे सफारी सूर्योदय से सूर्यास्त तक कराई जाएगी और इसके लिए सामान्य सफारी की तुलना में अधिक शुल्क निर्धारित किया जाएगा।

रिजर्व निदेशक कोको रोसे के अनुसार, प्रस्ताव को प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव के पास भेजा जाएगा। अनुमति और शुल्क निर्धारित होने के बाद आगामी पर्यटन सीजन से नई व्यवस्था लागू किए जाने की योजना है।

राज्य में सफारी के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 6,58,613, 2023-24 में 7,17,939 और 2024-25 में 8,08,324 पर्यटक सफारी के लिए पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button