देशराष्ट्रीय

बिहार: पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR

Listen to this News

औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में बिहार पुलिस में कार्यरत एक जवान की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर नाबालिग को बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना का वीडियो और तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, घटना के समय नाबालिग की मां और दादी बाजार गई थीं। आरोप है कि घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर गांव के ही रौशन प्रजापति ने मिठाई में नशीली दवा मिलाकर नाबालिग को खिला दी। उसके बेहोश होने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने घटना का वीडियो और तस्वीरें बनाईं और बाद में उन्हें नाबालिग के मोबाइल पर भेजकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि इसी के जरिए वह लगातार नाबालिग पर दबाव बनाता रहा।

मामले में नाबालिग की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। नाबालिग की मेडिकल जांच भी कराई जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button