उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड: राज्यसभा सीट पर भाजपा बदल सकती है चेहरा, नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को होगा पूरा

Listen to this News

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा होगा। इस सीट के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होना है और 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

भाजपा में नए प्रत्याशी के चयन को लेकर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार, 25 सितंबर को कोर कमेटी की बैठक में दावेदारों में से तीन नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। अंतिम प्रत्याशी का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के सामने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने की चुनौती भी है। भाजपा के पिछले राज्यसभा रिकॉर्ड में लगातार अलग-अलग चेहरों को मौका मिलने की बात सामने आती है, हालांकि इस बार नरेश बंसल को दोबारा मौका मिलेगा या नया चेहरा चुना जाएगा, यह केंद्रीय नेतृत्व के फैसले के बाद स्पष्ट होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button