उत्तराखंड

उत्तराखंड भाजपा में बड़ा बदलाव, दुष्यंत गौतम प्रदेश प्रभारी पद से हटे; राम माधव को मिली जिम्मेदारी

Listen to this News

उत्तराखंड भाजपा में संगठनात्मक बदलाव करते हुए पार्टी ने दुष्यंत गौतम को प्रदेश प्रभारी के पद से हटा दिया है। उनकी जगह वरिष्ठ नेता राम माधव को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

दुष्यंत गौतम वर्ष 2020 से उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वर्ष 2024 में उन्हें लगातार दूसरी बार प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया था। पार्टी ने यह बदलाव वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले किया है।

गौतम का नाम वर्ष 2022 के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उठे विवाद के दौरान भी चर्चा में आया था। हालांकि, उनसे जुड़े आरोपों को उन्होंने खारिज किया था। पार्टी के नए संगठनात्मक फेरबदल के तहत उत्तराखंड के लिए नई टीम नियुक्त की गई है।

भाजपा के अनुसार, राम माधव के साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज अब उत्तराखंड में संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button