उत्तराखंडराष्ट्रीय

उत्तराखंड: ‘हनुमान अंश’ के बाद नीब करौरी बाबा के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Listen to this News

उत्तराखंड: बाबा नीब करौरी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के रिलीज होने के बाद कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सितंबर जैसे ऑफ सीजन में हल्द्वानी-काठगोदाम पहुंचने वाले रेल यात्रियों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में रोजाना करीब 1,000 से 1,200 तक बढ़ी है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रोजाना एक ट्रेन में करीब 300 से 325 अतिरिक्त यात्री सफर कर रहे हैं। दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ और जैसलमेर समेत कई शहरों से आने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है और 30 सितंबर तक कई ट्रेनों में सीटों की वेटिंग चल रही है।

काठगोदाम से चलने वाली रानीखेत एक्सप्रेस और बाघ एक्सप्रेस में भी यात्रियों की भारी भीड़ है। रेलवे की जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को बाघ एक्सप्रेस में आने के लिए वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है। वहीं, 26 और 27 सितंबर को संपर्क क्रांति में भी वेटिंग टिकट उपलब्ध नहीं होने की स्थिति बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button