उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाताओं की करीब 20 हजार आपत्तियां फर्जी, तीन अक्तूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

Listen to this News

उत्तराखंड में चल रहे चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान करीब 20 हजार आपत्तियां फर्जी पाई गई हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ आपत्तियों में आपत्तिकर्ता का नाम या EPIC नंबर गलत पाया गया। ऊधमसिंह नगर जिले में एक ही मतदाता के नाम से करीब 6,000 आपत्तियां दर्ज हुई थीं, जिनमें से अधिकांश को खारिज कर दिया गया।

SIR के तहत प्रदेश में कुल 1.73 लाख फॉर्म-7 प्राप्त हुए हैं। इनमें ऐसे मतदाता भी शामिल हैं, जिनके नाम पर आपत्ति दर्ज हुई थी, लेकिन नोटिस के बावजूद सुनवाई में शामिल नहीं हुए या आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। ऐसे करीब 95 हजार मतदाताओं को अयोग्य श्रेणी में रखा गया है। उन्हें फॉर्म-6 के माध्यम से दोबारा मतदाता बनने का अवसर दिया जाएगा।

निर्वाचन विभाग के अनुसार उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची 3 अक्तूबर को जारी की जाएगी। इसके बाद स्पष्ट होगा कि पुनरीक्षण के दौरान कुल कितने नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button