उत्तराखंडदेशराष्ट्रीयशिक्षा

उत्तराखंड: लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 का रिजल्ट जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल ने किया टॉप; 113 अभ्यर्थी चयनित

Listen to this News

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। देहरादून निवासी आयुष बेलवाल ने परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। जसपुर के बिक्रांत सिंह दूसरे और देहरादून की हिमानी लोहानी तीसरे स्थान पर रहीं।

इस भर्ती के लिए कुल 88,688 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आयोग ने 113 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की थी। प्रारंभिक परीक्षा में 1,758 अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि मुख्य परीक्षा के बाद 406 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित हुए थे। साक्षात्कार 27 जुलाई से 3 सितंबर के बीच आयोजित किए गए।

अंतिम परिणाम में कुल 113 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें नायब तहसीलदार के 36, उप कारापाल के 14, पूर्ति निरीक्षक के 36, विपणन निरीक्षक के छह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पांच और आबकारी निरीक्षक के पांच पद शामिल हैं। इसके अलावा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के दो, गन्ना विकास निरीक्षक के छह और खांडसारी निरीक्षक के तीन पदों पर भी चयन हुआ है।

टॉप-10 में आयुष बेलवाल, बिक्रांत सिंह और हिमानी लोहानी के बाद अनिमेश पुनेठा, भूपेश सिंह नगरकोटि, रोहन नाथ, लोकेश सिंह सजवाण, कार्तिक भट्ट, करिश्मा मनकोटि और प्रतीक्षा राज चौहान शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button