उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

देहरादून: पछवादून-जौनसार में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चकराता में ढही सुरक्षा दीवार

Listen to this News

पछवादून और जौनसार-बावर क्षेत्र में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई के साथ कालसी, साहिया, चकराता और त्यूणी में लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और लोगों को समय से पहले ठंड का अहसास होने लगा।

चकराता छावनी क्षेत्र के कैलाना में बारिश के चलते सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार अचानक ढह गई। दीवार का मलबा सड़क पर फैलने से आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि, हादसे के समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

लगातार बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों के बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। खेती-किसानी और दिहाड़ी मजदूरी से जुड़े लोगों को बारिश के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ ही लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और पुश्ते ढहने का खतरा भी बढ़ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button