उत्तराखंड

देहरादून: डिलीवरी बॉय की आड़ में कर रहा था स्मैक की तस्करी, 22.81 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

Listen to this News

देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 22.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। आरोपी की पहचान हरिद्वार के लक्सर निवासी 30 वर्षीय कमल चौधरी उर्फ बॉबी के रूप में हुई है।

पुलिस ने शनिवार को तेलपुरा स्थित जंगलात चौकी के पास पार्क में चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सेलाकुई में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, वह एक स्थानीय नशा तस्कर से स्मैक खरीदकर सामान की डिलीवरी करने की आड़ में इसे नशे के आदी लोगों तक ऊंचे दामों पर पहुंचाता था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button