उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड: SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, प्रदेश में 71.58 लाख वोटर; 1.29 लाख नए मतदाता जुड़े

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार, 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। अंतिम सूची में प्रदेश के कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 1,29,872 नए मतदाता शामिल किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के अनुसार, एसआईआर की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हुई थी। इसके बाद 14 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें 71,33,785 मतदाता दर्ज थे। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 71.58 लाख से अधिक हो गई।

अंतिम सूची में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या

अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, प्रदेश में 37,37,701 पुरुष, 34,21,036 महिला और 212 तृतीय लिंग के मतदाता दर्ज हैं। एसआईआर से पहले राज्य में 79,60,762 मतदाता थे। इस तरह पुनरीक्षण के बाद अंतिम सूची में कुल 8,01,813 मतदाता कम दर्ज हुए हैं।

छूटे हुए मतदाताओं को फिर मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका

निर्वाचन विभाग के अनुसार, जिन पात्र नागरिकों के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम या बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मदद ली जा सकती है। एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण का अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button