उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

हरिद्वार: नीलेश्वर महादेव मंदिर में हाथियों के झुंड का उत्पात, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

Listen to this News

हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर में देर रात जंगली हाथियों के झुंड के पहुंचने से हड़कंप मच गया। हाथियों ने मंदिर परिसर में जमकर उत्पात मचाया। घटना के समय मंदिर भवन में पुजारी और अन्य कर्मचारी सो रहे थे। हाथियों की चिंघाड़ और तोड़फोड़ की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली और सभी ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

हाथियों का झुंड मंदिर परिसर के अलावा कांगड़ी गांव में भी दिखाई दिया। गांव के बीच रास्ते में हाथियों की चहलकदमी से लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर श्यामपुर रेंज वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।

क्षेत्र में दोबारा हाथियों के आने की आशंका को देखते हुए वन विभाग की टीम देर रात तक आसपास के इलाकों में गश्त करती रही। श्यामपुर रेंजर विवेक जोशी ने बताया कि यह क्षेत्र राजाजी नेशनल पार्क से सटा हुआ है, जिसके कारण अक्सर जंगली हाथियों के झुंड भटककर राष्ट्रीय राजमार्ग, आबादी और धार्मिक स्थलों तक पहुंच जाते हैं। वन विभाग की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button