
चमोली के माणा पास क्षेत्र में हुई बर्फबारी के बाद देवताल और आसपास का इलाका बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है। भारी बर्फ जमने के कारण देवताल तक पहुंचने वाला मार्ग फिलहाल बंद है और लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
मार्ग खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मशीनें लगातार बर्फ हटाने के काम में जुटी हैं। माणा गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौहान के अनुसार, अधिक बर्फ जमा होने के कारण उन्हें देवताल जाते समय आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा।
उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि बीआरओ मार्ग से बर्फ हटाने में जुटा है और जल्द ही देवताल तक आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र ने छह से 11 अक्तूबर तक उत्तराखंड के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट भी जारी किया है।



