
Listen to this News
पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के बडोली गांव में महिला पर हमला करने वाले गुलदार को आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया गया। मंगलवार रात गुलदार पिंजरे में फंस गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
दरअसल, 7 सितंबर को गुलदार ने बडोली गांव में एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल था। ग्रामीण लगातार गुलदार को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों की मांग और घटना को देखते हुए वन विभाग ने 13 सितंबर को क्षेत्र में पिंजरा लगाया था। इसके बाद से गुलदार के पिंजरे में फंसने का इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार रात आखिरकार गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।



