उत्तराखंड

केदारनाथ धाम पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, परिवार संग किए बाबा केदार के दर्शन

Listen to this News

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत शनिवार को अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। केदारनाथ मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

धाम में दर्शन के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी।

चारधाम यात्रा के दौरान लगातार बड़ी संख्या में श्रद्धालु और विशिष्ट अतिथि बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का केदारनाथ दौरा भी चर्चा का विषय बना रहा।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने धाम की दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। प्रशासन के अनुसार दर्शन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button