देश

मुंबई: कारोबारी से 3.25 करोड़ की ठगी, 9 आरोपियों की तलाश में पुलिस

Listen to this News

मुंबई। आर्थिक अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी से करीब 3.25 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, एक अंतरराज्यीय गिरोह ने कारोबारी को निवेश के नाम पर झांसा दिया और मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया। आरोपी खुद को ब्रोकर बताकर उसे एक कंपनी में निवेश करने के लिए राजी कर लिया।

पीड़ित ने भरोसा कर बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी, लेकिन बाद में पता चला कि पैसा दूसरी जगह डायवर्ट कर दिया गया। जब कारोबारी ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकाया और मारपीट भी की।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उससे और पैसे ऐंठने के लिए उसे बंधक बनाकर डराया-धमकाया। इस मामले में जबरन वसूली और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुंबई समेत ओडिशा, बिहार और झारखंड से जुड़े हैं। मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है और पूरे गिरोह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button