
उत्तराखंड: नदी के कहर से गांव जलमग्न, प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
उत्तराखंड | हालात बिगड़ते देख ग्रामीण छाती तक पानी में उतर आए और आधा डूब चुके पुल के पास प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने बार-बार संभावित आपदा को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब नदी गांव के हिस्सों को निगल रही है, जिससे घरों और खेती की जमीन पर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों ने तत्काल राहत और स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा कि यदि लापरवाही जारी रही तो यह एक बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।



