उत्तराखंड

उत्तराखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है पारा; मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Listen to this News

उत्तराखंड में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। बढ़ती गर्मी और लू जैसी स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

देहरादून समेत कई मैदानी जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। देहरादून का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन की संभावना जताई गई है, लेकिन अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button