उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग, खराब मौसम पर तुरंत मिल रहा अलर्ट

Listen to this News

देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हेली सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) का एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र (ICCCC) सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है। देहरादून स्थित सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

आईसीसीसीसी में डीजीसीए, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और यूकाडा की छह सदस्यीय टीम तैनात है, जो एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के साथ समन्वय बनाकर हेली संचालन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में जुटी हुई है। सभी हेली रूटों, ट्रैकिंग डिवाइस और शटल सेवाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हेली रूटों पर लगाए गए पीटीजेड कैमरों के जरिए हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग और टेकऑफ की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। खराब मौसम, कम विजिबिलिटी और सुरक्षा संबंधी हालात को देखते हुए हर उड़ान पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम हेली यात्रा को आधुनिक तकनीक के जरिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है। सहस्त्रधारा और सिरसी में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां विशेषज्ञ टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

यूकाडा के आंकड़ों के मुताबिक, 22 अप्रैल से अब तक 21 हजार से अधिक श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवाओं के जरिए चारधाम यात्रा कर चुके हैं। वहीं अधिकारियों का दावा है कि अब तक हेली टिकट बुकिंग में किसी प्रकार की धोखाधड़ी की शिकायत सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button