उत्तराखंड

देहरादून में पश्चिमी यूपी का कुख्यात शार्प शूटर जैकी गिरफ्तार, हत्या और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज

Listen to this News

देहरादून पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात शार्प शूटर जैकी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से हत्या, रंगदारी, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे विशेष अभियान के तहत दबोचा।

जानकारी के अनुसार जैकी का नाम करीब एक साल पहले राजपुर थाना क्षेत्र में हुई अजय बटेजा हत्याकांड में भी सामने आया था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी और वह लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अपराध जगत में शार्प शूटर के तौर पर सक्रिय था और कई गैंग से उसके संबंध बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश भी तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों के खुलासे होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button