उत्तराखंड

तुंगनाथ-चंद्रशिला में आकाशीय बिजली का कहर: दो सगे भाइयों की मौत, दो पर्यटक घायल

Listen to this News

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र में गुरुवार को मौसम ने कहर बरपाया। चंद्रशिला शिखर के पास आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय कई पर्यटक चंद्रशिला ट्रेक पर मौजूद थे। अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उत्तर प्रदेश के लखनऊ और उन्नाव से आए दो पर्यटक घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रशासन ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से खराब मौसम के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। मौसम विभाग ने भी पर्वतीय जिलों में बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button