स्पोर्ट्स
भारत की जूनियर हॉकी टीम ने रचा इतिहास: पीएम मोदी ने पहले ब्रॉन्ज मेडल पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को भारतीय हॉकी के इतिहास का “ऐतिहासिक पड़ाव” बताया।
भारत ने मजबूत प्रदर्शन के साथ यह कांस्य पदक हासिल किया, जो इस टूर्नामेंट में देश का पहला ब्रॉन्ज मेडल है। पीएम मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों की कौशल, लगन और संघर्ष क्षमता को दर्शाती है।
उन्होंने X पर लिखा,
“एफआईएच हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में इतिहास रचने वाली हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई! हमारी युवा और ऊर्जावान टीम ने भारत के लिए पहला कांस्य पदक जीतकर पूरे देश के युवाओं को प्रेरित किया है।”


