उत्तराखंड

धीरेंद्र शास्त्री ने खरसाली में यमुना मैया की पूजा कर सनातन पदयात्रा का संकल्प लिया

Listen to this News

उत्तरकाशी के खरसाली गांव में मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल पर बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विशेष पूजा-अर्चना कर अपनी आगामी सनातन पदयात्रा की शुरुआत का संकल्प लिया।

पदहस्त होकर गंगानी पहुंचे शास्त्री ने यमुना तट पर विधिविधान से पूजा की और कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में यमुना मैया निर्मल रूप में प्रवाहित हो रही हैं, उसी प्रकार वृंदावन की यमुना को भी स्वच्छ करने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा —

> “हमारी पदयात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है। निर्मल यमुना के लिए हम सनातनियों को एकत्रित करेंगे। गंगा-यमुना की पावन भूमि पर संकल्प लेकर एक नया इतिहास लिखा जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा 7 नवंबर से 16 नवंबर तक चलेगी और पूरे देश को सनातन और आध्यात्मिक एकता का संदेश देगी। इस दौरान उनके साथ साहित्यकार कुमार विश्वास भी मौजूद रहे व उन्होंने भी यमुना मंदिर में पूजा अर्चना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button