देश

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का बड़ा कदम, 70 हजार करोड़ की स्वदेशी जहाज निर्माण परियोजना

ऊर्जा सुरक्षा और आयात निर्भरता कम करने पर फोकस, पीएम मोदी ने राज्यसभा में किया ऐलान

Listen to this News

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में 70,000 करोड़ रुपये की स्वदेशी जहाज निर्माण परियोजना का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का करीब 90 प्रतिशत आयात विदेशी जहाजों के जरिए होता है, जो किसी भी वैश्विक संकट के दौरान बड़ा जोखिम बन सकता है। इसी निर्भरता को कम करने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की गई है।

सरकार का लक्ष्य “मेक इन इंडिया” के तहत बड़े पैमाने पर स्वदेशी जहाजों का निर्माण करना है, जिससे लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन को सुरक्षित किया जा सके। साथ ही, देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में भी यह पहल अहम भूमिका निभाएगी।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सरकार एलपीजी और कच्चे तेल के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ रणनीतिक तेल भंडार को मजबूत करने पर भी काम कर रही है, ताकि भविष्य में किसी भी वैश्विक संकट का असर कम किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button