उत्तराखंड
कर्णप्रयाग: चट्टान से फिसलकर अलकनंदा नदी में बहा व्यक्ति, तलाश जारी

Listen to this News
कर्णप्रयाग: चमोली जिले के कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी में एक व्यक्ति के बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति चट्टान से फिसलकर नदी में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और उसकी तलाश शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में गिरने के बाद व्यक्ति कुछ देर तक पानी में तैरता दिखाई दिया। इसके बाद वह नदी के बहाव में ओझल हो गया। बचाव दल नदी के संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रहा है।
पुलिस और राहत टीमों की ओर से नदी के आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश की जा रही है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान और उसके नदी में गिरने के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।



