देश

हरीश राणा का निधन: एम्स में ली अंतिम सांस, दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार

Listen to this News

नई दिल्ली। 13 वर्षों से कोमा में रह रहे गाजियाबाद निवासी हरीश राणा का दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से जीवन रक्षक प्रणालियों पर निर्भर थे और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति मिली थी।

हरीश राणा देश के पहले ऐसे व्यक्ति बने, जिन्हें अदालत ने इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी। वर्ष 2013 में एक हादसे के बाद वह स्थायी वेजिटेटिव अवस्था (कोमा जैसी स्थिति) में चले गए थे और तब से लगातार अस्पताल में इलाज चल रहा था।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज धीरे-धीरे बंद किया गया और उन्हें उपशामक देखभाल (पैलेटिव केयर) में रखा गया। पिछले कुछ दिनों से बिना भोजन और पानी के भी उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही थी, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button