उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

देहरादून: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत, ओवरटेक विवाद में चली थी फायरिंग

Listen to this News

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित जोहड़ी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने सनसनी फैला दी। मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को दो कार सवार युवकों के बीच हुए ओवरटेक विवाद के दौरान चली गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब सात बजे दो गाड़ियों के बीच रास्ता देने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते फायरिंग तक पहुंच गई। आरोप है कि एक कार सवार ने दूसरी गाड़ी के टायर पर गोली चलाई, लेकिन गोली सड़क किनारे सैर कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को जा लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में शामिल गाड़ियों और आरोपियों की पहचान की जा रही है। कई थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। इस बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button