उत्तराखंड

अल्मोड़ा-पंतनगर हेली सेवा शुरू, 15 मिनट में पूरा होगा घंटों का सफर

Listen to this News

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अल्मोड़ा और पंतनगर के बीच हेली सेवा शुरू होने से अब यात्रियों का घंटों का सफर महज 15 मिनट में पूरा होगा। यह सेवा 15 अप्रैल से शुरू कर दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों और मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, पहले अल्मोड़ा से पंतनगर तक सड़क मार्ग से पहुंचने में 5 से 6 घंटे लग जाते थे। जाम, बारिश और भूस्खलन की स्थिति में यह समय और बढ़ जाता था। नई हेली सेवा शुरू होने से अब लोगों को इन परेशानियों से काफी राहत मिलेगी।

बताया जा रहा है कि इस रूट पर पवन हंस कंपनी का 13 सीटर हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। हेली सेवा का अनुमानित किराया करीब 2000 रुपये प्रति यात्री रखा गया है, जिससे आम लोगों के लिए भी यह सेवा किफायती मानी जा रही है।

यह हेली सेवा न सिर्फ यात्रियों का समय बचाएगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई गति देगी। खासकर बारिश के मौसम में सड़कें बंद होने की स्थिति में यह सेवा बेहद उपयोगी साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button